मैट्रिक इंटर स्कालरशिप के लिए आवेदन आज से यानी 25 May से शुरू हो रही है |
महत्वपूर्ण जानकारी 👇
डॉक्यूमेंट में क्या क्या लगेगा ?
डेट क्या है ?
आवेदन कहाँ से करना है ?
आवेदन कैसे करना है ?
योग्यता क्या है ?
## बिहार सरकार (शिक्षा विभाग) — आम सूचना
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजनान्तर्गत मुख्यमंत्री बालिका (इन्टरमीडिएट उत्तीर्ण) प्रोत्साहन योजना से लाभान्वित होने के लिए बिहार सरकार से मान्यता प्राप्त बोर्ड द्वारा आयोजित वार्षिक इन्टरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण अविवाहित छात्राओं द्वारा NIC के मेधासॉफ्ट पोर्टल पर पंजीकरण/सूचनाओं के अंकित किये जाने के संबंध में।
### 📅 आवेदन प्रारंभ करने की तिथि : 25.05.2026
मुख्य बातें और नियम:
प्रोत्साहन राशि: बिहार सरकार से मान्यता प्राप्त बोर्ड से वर्ष 2026 में इन्टरमीडिएट (12th) पास करने वाली सभी कोटि (Category) की अविवाहित छात्राओं को एकमुश्त ₹25,000/- (पच्चीस हजार) रुपये दिए जाएंगे। यह राशि सीधे DBT के माध्यम से आपके बैंक खाते में भेजी जाएगी।
Official (Portal )पोर्टल: ऑनलाइन आवेदन के लिए NIC द्वारा मेधासॉफ्ट पोर्टल का निर्माण किया गया है। सभी पात्र छात्राओं का विवरण कॉलेज और संकायवार (Stream-wise) पहले से ही पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है।

Social Visits