Type Here to Get Search Results !

यूपी मदरसा बोर्ड टॉपर्स को मिलेगा पुरस्कार 🏆

मदरसा बोर्ड के मेधावियों को मिलेगा सम्मान 
TOP 3 छात्र छात्राओं को दिए जाएंगे Tablet 

यूपी : मदरसा बोर्ड का परिणाम घोषित जुमी फ़रीन और वसीम बने यूपी मदरसा बोर्ड के टॉपर 
लड़कियों का यहाँ भी रहा शानदार प्रदर्शन🥳


UP Madrasa Board Result 2026: टॉपर्स को योगी सरकार देगी टैबलेट; लखनऊ में होगा भव्य सम्मान

उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा वर्ष 2026 की मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) और आलिम (सीनियर सेकेंडरी) बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस बार परीक्षा में शामिल हुए कुल परीक्षार्थियों में से 55,788 छात्र-छात्राएं सफल रहे हैं।
राज्य सरकार ने मेरिट सूची (Top-10) में जगह बनाने वाले सभी मेधावी विद्यार्थियों को लखनऊ में आयोजित होने वाले एक विशेष भव्य समारोह में सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही दोनों वर्गों के टॉप-3 मेधावियों को मुफ्त टैबलेट देकर पुरस्कृत किया जाएगा।

 📊 परीक्षा के मुख्य आंकड़े 👇

 कुल पंजीकृत छात्र:  80,933
 कुल शामिल परीक्षार्थी: 63,211
 कुल उत्तीर्ण छात्र: 55,788
 मुंशी/मौलवी (Secondary) का कुल रिजल्ट: 88.07% (छात्राएं: 91.46%, छात्र: 84.72%)
 आलिम (Senior Secondary) का कुल रिजल्ट: 88.79% (छात्राएं: 90.88%, छात्र: 86.42%)

 

🏆 ये रहे मुख्य टॉपर्स (UP Madrasa Board Toppers)

 मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) वर्ग:

  पहला स्थान: मोहम्मद वसीम (चंदौली) – 92.50% अंक (600 में से 555)
   दूसरा स्थान:  मोहम्मद कासिम अली (मिर्जापुर) – 89.50% अंक
   तीसरा स्थान: शाइमा परवीन (गोरखपुर) – 89.33% अंक

 आलिम (सीनियर सेकेंडरी) वर्ग (छात्राओं का दबदबा):

 पहला स्थान: जुमी फरीन (वाराणसी) – 82.60% अंक (500 में से 413)
 दूसरा स्थान: शाइस्ता परवीन (वाराणसी)
 तीसरा स्थान: उम्मुल खैर (अमरोहा)

💻 आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर के अनुसार, सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "एक हाथ में कुरान और दूसरे हाथ में कंप्यूटर" के विजन के तहत मदरसा शिक्षा को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ताकि अल्पसंख्यक समाज के बच्चे मुख्यधारा से जुड़कर एक बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकें।